नगर के टाउन पॉलीटेक्निक स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान अव्वल प्रतिभागिय?
- फोटो : BALLIA
टॉउन पॉलीटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ डॉ. नयन प्रकाश सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने अस्पताल में छात्र/छात्राओं का निशुल्क प्राथमिक उपचार करने की घोषणा की। इसके उपरांत हुई लौह कन्दुक प्रक्षेपण (बालिका वर्ग) में आनंदी सिंह प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय तथा अंकिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। लम्बी कूद में बालक वर्ग में कृष्ण कुमार राजभर प्रथम, सुधीर यादव द्वितीय और हरिओम राय तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर रेस में हरिओम प्रथम, धीरेन्द्र प्रताप द्वितीय तथा सुधीर यादव तृतीय स्थान पर रहे। लौह कन्दुक प्रक्षेपण (बालक वर्ग में) आशुतोष कुमार यादव प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय तथा अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर रेस में हरिओम राय प्रथम, सुधीर यादव द्वितीय तथा शिव प्रकाश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
अधिकारी इं. राकेश यादव के निर्देशन में दूसरे दिन की खेल-कूद प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इं. दिग्विजय नारायन सिंह, इं. ब्रजभूषण,इं. जय प्रकाश पाण्डेय, इं. विजय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार शर्मा,ले. रविशंकर, विनोद कुमार, निखिलेन्द्र नाथ मिश्र, शक्ति प्रकाश, पंकज वर्मा, रजनीकांत श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार राय, रवि प्रकाश सिंह, जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुमान गौतम, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जयप्रकाश पांडेय, अनिल कुमार शर्मा एवं निखिलेन्द्र नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।