फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई गुरु नानकदेव की जयंती

विज्ञापन
नगर के गुरूद्वारा स्थित गुरूनानक देव की जयंती पर सबद-कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती शुक्रवार को उत्सव पूर्ण माहौल में गुरुद्वारा सिख संगत में बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें सभी श्रद्धालु गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरु जी का दर्शन किया एवं कीर्तन भजन रागी जत्था तीरथ सिंह एवं रणजीत सिंह ने अपने भजन से वहां बैठे सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं वाहेगुरु का जाप किया। इसके अलावा शाम को गुरुद्वारा में किर्तन भजन एवं पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मनोकामनांओं पूर्ण हेतु अरदास किया। इस दौरान गुरु का लंगर एवं प्रसाद वितरण लोगों ने ग्रहण किया, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक देवेंद्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह एडवोकेट, सागर सिंह नागेंद्र, गुरु रतन सिंह एडवोकेट, घनश्याम सिंह, प्रीतम सिंह, अमृतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें