फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गुरुजी! नोट ले लीजिएगा, नबंर दे दीजिएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गुरुजी! माफ कीजिएगा, कॉपी में ज्यादा नहीं लिखा, पास कर दीजिएगा, भविष्य खराब न कीजिएगा। हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांचने के दौरान परीक्षकों को आखिरी पेज पर कुछ ऐसे नोट पढ़ने को मिल रहे हैं। रुपये भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज और श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में जांची जा रही हैं। चारों केंद्रों में लगभग 2395 परीक्षक मूल्यांकन में लगे हैं। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों ने बताया कि कई परीक्षार्थियों ने कॉपी में बहुत कम लिखा है। एक परीक्षक ने बताया कि कई छात्र छात्राओं ने पास करने के लिए तरह-तरह के नोट लिखे हैं। किसी ने फेल होने पर नौकरी नहीं मिलने की बात लिखी तो किसी ने शादी टूट जाने का हवाला देकर पास करने का संदेश लिख डाला।
परीक्षकों ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में परीक्षार्थी मुश्किल से पास हो रहे हैं। ज्यादातर कॉपियां खाली मिल रही हैं। परीक्षकों ने बताया कि कॉपियों में 50, 100 और 200 रुपये के नोट निकल रहे हैं। इसके साथ में नोट भी लिखा कि रुपये लीजिए और नंबर दे दीजिए। कई ने तो नंबर दिखाने पर ऑनलाइन ट्रांसफर तक की बात लिख डाली है।
विज्ञापन


जांचने के लिए बची हैं 43399 कापियां
चारों केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की कुल 5,10,016 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी थीं। अब तक 4,67,617 जांची जा चुकी हैं। 43,399 कापियां जांचने के लिए शेष बची हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि रविवार को 57332 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान 956 परीक्षक और 147 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित रहे। जबकि 1439 परीक्षक और 91 डीएचई अनुपस्थित रहे। बताया कि 28 मार्च तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें