अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए अंशदान करते गुरूद्वारा कमेटी के स?
- फोटो : BALLIA
बलिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाभियान के तहत बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सिख संगत की ओर से एक लाख ग्यारह हजार एक रुपये का चेक गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान देवेंद्र सिंह चावला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी को प्रदान किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि राम सबके हैं व राम सबमें हैं। राम ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर सामाजिक समरसता बढ़ाई। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर के निर्माण का गौरव हमें प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विनय जी, सह जिला संघचालक डॉ विनोद सिंह, जिला प्रचारक सत्येंद्र जी, ब्रिज मोहन, परमेश्वरन जी, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी स्वर्ण सिंह, जसबीर सिंह राजपूत, जिला संपर्क प्रमुख अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।