बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री प्रो. आरएन त्रिपाठी ने अतिथि व्याख्यान दिया। प्रो. त्रिपाठी पूर्व में लोक सेवा आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि आदिकाल से ही यह समाज के चरित्र निर्माण में सहायक रही है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य ज्ञान की शाखाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व पुनर्स्थापित करना है। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य स्मिता ने किया। कार्यक्रम में समाज विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. एसपी. सिंह और समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह मौजूद रहीं। प्रो. राम नरेश यादव, डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी भी उपस्थित थे।