फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराने जुटी युवाओं की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। एक ओर जहां मजदूरों की मजबूरी को भुनाने को लेकर पूरे देश में राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजनीति किए जाने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ नगर की एक युवा टोली शुभम जायसवाल के नेतृत्व में दूर-दराज से आने वाले मजदूरों को भोजन देने के कार्य में पूरी शिद्दत से जुटी हुई है। युवा टोली के सदस्यों का कहना है कि वह आगे भी ऐसे लोगों की सेवा का कार्य बदस्तूर जारी रखेंगे। नगर में दूसरे राज्यों और महानगरों से साधन के अभाव में पैदल घर जाते समय बेल्थरारोड होकर मजदूरों के गुजरने का सिलसिला जारी है। युवा टोली के आशीष जायसवाल का आरोप है कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे गरीब तबके के लोग बेहद परेशान हैं। भोजन वितरण के कार्य में जुटी युवा टोली में रजत कुमार, शिवम, हनी सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें