जेएनसीयू के समाजकार्य विभाग की ओर से आयोजित अंतर-आंगनबाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता म
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के समाजकार्य विभाग की ओर से अष्टम दीक्षांत समारोह (29 जुलाई) की श्रृंखला में मंगलवार को अंतर-आंगनबाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए बसंतपुर आंगनबाड़ी केंद्र–2, ब्रह्माइन डेरा एवं जीरा बस्ती में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, समाजकार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन तथा अष्टम दीक्षांत समारोह की समन्वयक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. रजनी चौबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ आंगनबाड़ी–स्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना को साकार करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजकार्य विभाग की डॉ. रूबी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रेम भूषण यादव तथा कृषि विभाग के डॉ. अमर्तन गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।