फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंद मकान से चना और बाजरा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज से सती घाट जाने वाले रास्ते पर हृदयपुर मौजे में नव निर्मित मकान के भीतर से हजारों रुपए के मक्का, चना व बाजरा उठा ले गए। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी उमेश यादव पुत्र स्व. विशुन देव यादव हृदयपुर मौजे में रोड़ के किनारे एक मकान का निर्माण कराए हैं। उसी में चार कुंतल मक्का, एक कुंतल चना, एक कुंतल बाजरा रखा था। नवनिर्मित घर में कोई रात को रहता था। सुबह उमेश यादव की पत्नी संतोषी देवी अपने मकान पर आई और बंद गेट खोलकर अंदर गई तो अंदर बने कमरे का ताला गायब था। कमरे खुला था जब अंदर जाकर देखा तो उसमे रखा बोरे में मक्का, चना और बाजरा गायब था। संतोषी देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें