फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बलिया आए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी को दो सप्ताह में ही क्यों किया गया निलंबित ?

Wed, 27 Jul 2022 09:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

दो सप्ताह पहले ही नगर पालिका परिषद बलिया के ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद बलिया का करीब दो सप्ताह पूर्व कार्यभार संभालने वाले नवागत ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी को शासन ने वित्तीय अनिमित्ता के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में ईओ को लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस्ती से स्थानांतरित होकर बलिया आए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी पर आरोप है कि अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल यानि बस्ती जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने राज्य वित्त से आवंटित धन को ठेकेदारों को भुगतान करने में प्रयोग किया था। जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि राज्य वित्त के मद का उपयोग कर्मचारियों के तनख्वाह, पेंशन, पीएफ और एलआईसी आदि के भुगतान में ही किया जाए।

बावजूद इसके नगर पालिका बस्ती के तत्कालीन व नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने कोरोना काल में राज्य वित्त के मद से ही डीजल और अन्य खरीदे गए सामानों का भुगतान किया था। इससे नगर पालिका बस्ती के कर्मचारियों का वेतन, पेंशन और पीएफ के अलावा एलआईसी आई का भुगतान लंबित हो गया था। इसके विरोध में कर्मचारी हाई कोर्ट चले गए थे। जिस पर उच्च न्यायालय ने शासन से जबाव तलब किया था। इसके बाद शासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें बस्ती के तत्कालीन ईओ प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें