फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की तरक्की के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नारी उत्थान के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बृहस्पतिवार को टीडी काॅलेज के मैदान में सुभासपा की तरफ से आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधी आबादी के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाओं का संचालन किया है। कहा कि बच्चियों को शिक्षित जरूर करें ताकि वे आगे चल कर प्रदेश व देश का नाम रौशन करें। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को चुनौती दे रही हैं। गांव स्तर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। समूह के माध्यम से वे लखपति दीदी बन गईं। पाटी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि आधी आबादी के उत्थान व सुरक्षा को लेकर पार्टी हमेशा चिंतित रहती है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल रहीं। जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर, सुनील सिंह, पवन सिंह, अजय राजभर आदि मौजूद थे।
सीवान में शराब से मौत चिंता का विषय, सपा कार्यकाल में हुए सबसे अधिक दंगे
बलिया। कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार में शराब बंदी के बाद भी सीवान में शराब पीने से लोगों की मौत होती है तो यह चिंता का विषय है। बिहार की नीतीश सरकार ने शराब बंदी कर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह भी हो सकता है कि पीने वाले लोग खुद शराब बनाते हों और शराब बनने में गड़बड़ी से इस तरह की घटना हुई हो। बिहार सरकार गरीबों का स्तर उठाने के लिए कटिबद्ध है। बिहार में पहले जंगलराज था, अपराधी खुलेआम घूमते थे। सड़कें खराब थीं, अब सड़कें बेहतर हुई हैं। बिहार में विकास हुआ है, वहां की जनता भी अब यह कह रही है। बहराइच दंगे के सवाल पर कहा कि प्रदेश में सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। बहराइच का मामला प्रदेश का पहला दंगा है, इसमें एक व्यक्ति की जान गई है। सपा के कार्यकाल में 815 दंगों में 1300 जानें गई थीं। बसपा के कार्यकाल में 600 से अधिक दंगे हुए थे। एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस फूल नहीं बरसाएगी। अपराधी का आधार कार्ड नहीं मांगेंगी।
विज्ञापन

संघर्ष के बल पर मिली है राजनीति : ओमप्रकाश राजभर
इंदरपुर। उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुझे विरासत में नहीं बल्कि संघर्ष की बदौलत राजनीति मिली है। यह देश बाबा साहब आंबेडकर के संविधान से चलता है। क्षेत्र के असनवार गांव में कामन सर्विस सेंटर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के पश्चात वह समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि हम सर्व समाज के साथ ही राजभर समाज का भी विकास करेंगे। कमजोर वर्ग को हक दिलाना ही मकसद है। मंत्री ने पीपल व छितवन के पौधे का रोपण किया। अरविंद राजभर, शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, ओंकार वर्मा, विपिन राजभर मौजूद रहे। आयोजक अजीत राजभर ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें