फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गोपालपुर दुबेछपरा सम्पर्क मार्ग धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ। बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर व दुबेछपरा को राष्ट्रीय राज मार्ग 31 से जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग प्राथमिक विद्यालय के पास जून की पहली ही बारिस में पूरी तरह से धंस गया। यह सम्पर्क मार्ग गोपालपुर बस्ती से प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के सामने तथा अमरनाथ पीजी कॉलेज व पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा के पीछे से दुबेछपरा बस्ती को जोड़ते हुए रास्ट्रीय राजमार्ग 31 तक जाती है। 16 सितम्बर 2019 को दुबेछपरा रिंग बन्धा ध्वस्त होने के कारण यह सड़क भी पानी के तेज धारा के चलते काफी क्षतिग्रस्त हुई थी। जनवरी में जब गंगा आरती के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया का कार्यक्रम लगा था तभी स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने को कहा था, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को आधी रात से शुरू हुई बारिश के दौर में जब शुक्रवार को दोपहर में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई तो देखते ही देखते सड़क पूरी तरह से धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें