बांसडीहरोड । थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर हजारों के नगदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गईं।
रघुनाथपुर गांव निवासी जितेंद्र वर्मा के घर के सभी लोग प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद दुसरे कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान मेन दरवाजे का दरवाजा को तोड़कर चोरों ने अंदर घुस गए। पीड़ित के अनुसार, बक्से में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित व हजारों रुपये नगदी लेकर भाग निकले। सुबह घर की महिलाओं को नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गईं।