दुबहड़ थाना के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय निक्की यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय अखार की कक्षा 8 की छात्रा थी। निक्की सोमवार को साइकिल से कोचिंग करने जा रही थी, तभी किशुनीपुर के पास बलिया से दुबहड़ की तरफ तेज रफ्तार में जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने निक्की की हालत गंभीर देख वाराणसी को रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान निधन हो गया। पारिवारिक जनों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं स्कूल में छात्रों व शिक्षकों ने निक्की के निधन की सूचना पर शोक सांत्वना प्रकट की।