रेवती। थाना क्षेत्र के गोपाल नगर गांव में शुक्रवार की सुबह सरसों की फसल काट रही 12 वर्षीय बालिका की मौत सांप के काटने से हो गयी। घटना के बारे में बताया जाता है कि गोपाल नगर निवासी उमेंद्र बिन्द की पुत्री संजू घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में सरसों की फसल काटने गयी थी। सरसों काटने के दौरान में खेत में छिपे एक सांप ने बालिका को डंस लिया। सर्प दंश की सूचना पाने के बाद परिजन बालिका को उपचार के लिए कोटवा लेकर गये, जहां उपचार संभव नहीं हो पाने पर परिजन दंश पीड़िता को सीएचसी सोनबरसा ले गये। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। बावजूद इसके बालिका को बांसडीह रोड स्टेशन के पास स्थित सती मां के स्थान पर ले जाया गया। लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।