फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: शादी के तीन महीने बाद दी जान, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

Fri, 24 Feb 2023 12:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के बीराभांटी गांव में एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिसंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बीराभांटी गांव में एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभांटी गांव निवासी सतीश सिंह की शादी बीते दो दिसंबर को बिहार के सिवान जिले के योगिया डीह गांव निवासी रामदास सिंह की पुत्री लवली सिंह (22) के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ही था। अज्ञात कारणों से गुरुवार देर रात लवली अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घर पर नहीं थे परिजन, मायके वालों ने बुलाई पुलिस

पुलिस का कहना है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। घर के सभी परिजन एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। लवली के मायके वालों का कहना था कि शाम को फोन पर बेटी से बात हुई थी। उसके बाद फोन करने पर जब कॉल नहीं उठा तो अनहोनी की आशंका में पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलवाकर देखा तो लवली सिंह फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें