बैरिया। गिरिजेश कुमार सिंह बैरिया के नए चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। बैरिया के चौकी इंचार्ज हीरेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण बसुधरपाह पुलिस चौकी पर हुआ है। ज्ञात हो कि अपने कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा चर्चा में रहे चौकी इंचार्ज हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटाने के लिए बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा की ओर से आंदोलन किया गया था।