बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाजीपुर के एक युवक सोनू राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 10 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे लापता हो गई। परिवार का आरोप है कि घटना के समय उनके घर आया गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का निवासी सोनू राजभर भी उसी समय से लापता है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की सुरक्षित बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।