बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुशहाभांड़ ग्राम में आयोजित विवाह कार्यक्रम में नाच देखने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी के बाद घटना मारपीट में बदल गई, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।
कुशहा भांड़ ग्राम में लड़की की शादी के लिए बरात आई थी। बरात में अधिकांश लोग शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान फरमाइशी गाना को लेकर बराती और घराती के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद मारपीट होने लगी। ग्रामीणों में इसकी तत्काल सूचना उभांव पुलिस को दी। इस बीच जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव और पुलिस की मदद से वर पक्ष को शांत कराकर किसी प्रकार विवाह की रस्म अदायगी की गई। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा है।