फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही घाघरा

विज्ञापन
जयप्रकाश नगर क्षेत्र में बन्धे के भीतर गंगा व घाघरा नदी के आई बाढ़ के तरसोत के पानी से डूबी फसलें। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर कमी हो रही है। जलस्तर में कमी का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की अनुभूति की है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की शाम जलस्तर 63.77 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 से 76 सेंटीमीटर कम है। आयोग का कहना है कि डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी हो रही है। इससे बाढ़ की आशंका कम है। इस बीच नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। उधर, बाढ़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी पूरी है। उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने बताया की बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। फिर भी एहतियात के तौर पर तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ की प्रकृति पर प्रशासन की पैनी नजर है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें