फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए कराएं टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन शुक्रवार को रेवती ब्लॉक के छपरा सारीव ग्रामसभा में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवनाथ यादव ने गोपूजन कर किया। पशुपालकों को इस शिविर का लाभ उठाने को कहा। बताया शिविर में प्राप्त जानकारी पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होगा। पशु चिकित्साधिकारी डा. मंतराज ने बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया। बछिया वाली सीमन प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. ओम प्रकाश प्रजापति ने पशुपालकों को हरा चारे, सूखा चारे, दाने व खनिज लवण के महत्व को बताया। डा. मनोज राव ने पशुओं के बिमारियों के लक्षण के बारे में बताया। पशुओं की चिकित्सा डॉ. दिनेश कुमार, डा मंतराज व डा. मनोज राव ने किया। नि:शुल्क दवा वितरित की गई। 142 बड़े पशु, 85 छोटे पशु की चिकित्सा, दो शल्य चिकित्सा, 110 पशुओं को गलाघोंटू टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें