फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व हिस्ट्रीशीटर बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड के पांच आरोपितों पर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सबल सिंह, हरि सिंह, राजनारयण पांडेय, सुनील सिंह व अभय कुमार पर कार्रवाई होने से खलबली मची है। दो आरोपी अभी जेल में निरुद्ध है। अन्य तीन जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अनुमोदन किया था। दो दिन पूर्व जिला प्रशासन ने पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की तहत कार्रवाई करते हुए बैरिया थाने को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। गैंगस्टर लगने की खबर पर नितेश सिंह ने आरोपितों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई कमाई की जांच कर कुर्की की मांग शासन व प्रशासन से की।

चुनावी रंजिश को लेकर हुई थी जलेश्वर की हत्या
वर्ष 2021 जुलाई में चिरईया मोड़ के समीप बुलेट सवार दो बदमाशों ने कार सवार जलेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई नितेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हरि सिंह, हरीश पासवान, राजनारायण पांडेय व अमृतेश सिंह उर्फ सबल तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। घटना में शामिल एक लाख का इनामिया शूटर हरीश पासवान पर पूर्व छात्र नेता विदेशिया को मारने व पूर्व सांसद पर हमला का आरोप था। घटना के एक माह बाद एसटीएफ ने रसड़ा के पास निबू चट्टी के पास एनकाउंटर कर मार गिराया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जलेश्वर सिंह हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - मो. उस्मान अहमद, सीओ बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें