फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सेवा समिति ने मनाया विश्व गौरैया दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा सेवा समिति के तत्वधान में शनिवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने कहा कि विश्व के कई देशों में गौरैया पाई जाती है, लेकिन उनकी संख्या तेजी से कम हो रही है। यह दिवस गौरेया के संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में काफी कमी आई है और इनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। समिति द्वारा बिशुनीपुर चौराहा, चित्तू पांडेय मार्ग, टाउनहाल, चौक, स्टेशन रोड, मिड्ढी चौराहा, कासिम बाजार आदि स्थानों पर पात्र रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज प्रकाश, आर्यन गुप्ता, अनूप गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, अंशु सोनी, राजन केसरी, राहुल माझील, दीपक पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें