फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा ने भी पार किया लाल निशान, गंगा व सरयू का पानी मचा रहा तबाही, संपर्क मार्ग टूटा

विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र के रेगहा-रामपुर नंबर स्थित सरयू नदी के कटान के जद में आने कटा संपर्क मार्ग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में गंगा व सरयू के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर भी गायघाट पर लाल निशान 57.615 को पार करते हुए 57.650 पर पहुंच गया। सरयू का जलस्तर डीएसपी हेड पर शनिवार को स्थिर हो गया लेकिन अन्य स्थानों पर बढ़ाव जारी रहा है। सरयू के पानी से बैरिया क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के कई गांव घिर चुके हैं। सहतवार क्षेत्र के रेगहा-रामपुर नंबर संपर्क मार्ग कट गया। नए इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सहतवार में टीएस बंधा से रेगहा रामपुर नंबरी गांव में जाने वाला संपर्क मार्ग शुक्रवार की देरशाम सरयू नदी की कटान से टूट गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। इससे दो गांवों के लगभग चार हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सूचना पर शनिवार की सुबह ही पहुंचे बांसडीह सीओ व तहसीलदार ने जायजा लिया। वहां के लोगों का कहना है कि इसके बारे में दो दिनों से अधिकारियों से कहा जा रहा था लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
पिछले कई दिनों से सरयू नदी का पानी खतरे के निशान काफी नीचे था। बुधवार से अचानक पानी का बढाव शुरू हो गया। देखते ही देखते शुक्रवार तक सरयू का पानी रामपुर नंबरी, रेगहा, सुअरहा, चितविसांव पुरानी बस्ती, कोलकला बिन्द बस्ती आदि गांवो को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार की सुबह चांदपुर गेज पर जलस्तर 59.31 मीटर रिकार्ड किया गया। कुछ लोग टीएस बंधा पर पशुओं को सुरक्षित पहुंचाने लगे।

दूबेछपरा गोपालपुर में बढ़ा गंगा पानी।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें