फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पदक जीतकर गांधी महाविद्यालय रहा दूसरे पायदान पर

विज्ञापन
बेरुआरबरी अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बाद मिले शील्ड के स? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेरुआरबारी। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेरुआरबरी ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामसभा मिड्ढा स्थित गांधी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 21 पदक जीतकर अंतर महाविद्यालयीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमें तीन स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक व आठ कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधक श्रीराम शुक्ला ने व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह और सुनील दुबे को साधुवाद देते हुए आगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें