केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री की ओर से तीन मार्गों का लोकार्पण व चार मार्गों का शिलान्यास किया जाएगा। 160 करोड़ से निर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण व 6340 करोड़ की लागत से बनने वाले चार मार्गोँ का शिलान्यास होगा। इसमें 5320 करोड़ की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे भी है।
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार यहां से वे हेलीकाॅप्टर से बलिया के चितबड़ागांव स्थित हेलीपैड पर 11:40 बजे उतरेंगे। वहां एनएच की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहां से कैबिनेट मंत्री 1:10 बजे जौनपुर रवाना हो जाएंगे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के हेलीपैड पर 1:40 बजे उतरेंगे। यहां विश्वविद्यालय में सेमिनार को संबोधित करेंगे। वहां से 3:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।