चौकिया मोड़। क्षेत्र के उधरन बाजार से सोमवार को बेल्थरारोड डिपो के एआरएम रामविजय विश्वकर्मा की मौजूदगी में समाजसेवी वीरेंद्र यादव रामपुरी की पहल पर उधरन बाजार से वाराणसी के लिए डिपो की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डिपो एआरएम ने बताया कि बेल्थरा रोड डिपो की बस उधरन बाजार से भीमपुरा, रतनपुरा, मऊ मार्ग से होकर वाराणसी के लिए प्रतिदिन चलेगी। समाजसेवी रामपुरी, सुरेंद्रनाथ पांडेय एवं डॉ. सत्य नारायण ने एआरएम, चालक एवं परिचालक को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. सुगन यादव, डॉ. लल्लन यादव, राजेश ठाकुर, पप्पू संजय पंथी, शनिकांत सिंह, सुरेश शर्मा, हरवंश यादव, रामबदन राजभर, शक्ति नारायण आदि रहे।