इसके बाद से वह युवक उसे लगातार धमकी देकर प्रताड़ित करता रहा और उसे अपने पास बुलाता रहा। कई दिनों से प्रताड़ना से तंग युवती ने हिम्मत दिखाई और आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बकौल पीड़िता उसे युवक द्वारा काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है।
यदि कोई आपको सोशल मीडिया पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजता है तो उसे बड़ी ही सावधानी से स्वीकार करें, क्योंकि सोशल मीडिया के कई प्लेटफ\र्म ऐसे हैं जिस पर फर्जी आईडी बनाकर कई जालसाज इसी तरह लड़कियों को फंसाकर गलत हरकत करते हैं और ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।