फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी में दोस्त ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के चचया गांव में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में ससुराल में आए युवक को दोस्त ने गोली मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोस्त को रात में पकड़ कर थाने लाई। जख्मी युवक के सास की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के चचया निवासी जयनारायण सिंह की पुत्री की शादी रसड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ासन निवासी आनंद सिंह उर्फ सोनू सिंह (35) के साथ हुई है। जयनारायण सिंह के यहां गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी थी। सोनू सिंह अपने दोस्त मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी सतीश सिंह उर्फ बबलू के साथ आया था। खाने पीने के बाद दोनों दोस्तों में किसी बात पर बहस हो गई। बब्लू ने सोनू पर असलहे से गोली चला दी। गोली सोनू के पैर में लगी। गोली की आवाज पर पार्टी में भगदड़ मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बब्लू को पकड़ कर थाने लाई और घायल सोनू को इलाज के लिए भेजा। सोनू की सास रमावती देवी की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें