बलिया। जनपद के विभिन्न थानों पर मंगलवार को पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। नगरा में हुई मीटिंग में एसडीएम रसड़ा प्रभु दयाल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार भी मुहर्रम का जुलूस, ताजिया नहीं निकाला जाएगा। गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में ही मुहर्रम का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से बिजली, पानी की उचित व्यवस्था पहले से कर ली जाए। सीओ रसड़ा शिव नारायण बैंस ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत परेशानी न हो। थानाध्यक्ष डीके पाठक, एडवोकेट शफीक अहमद, रिजवान अहमद, अलीमुद्दीन, जगशन सिंह, अख्तर अहमद, इंद्रजीत गोड़ उपस्थित रहे। सिकंदरपुर सभागार में एसडीएम प्रशांत नायक ने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि कोई किसी प्रकार की अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. रविंद्र वर्मा, लालवचन प्रजापति, भोला, राजेंद्र सिंह, नदीर अली, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद इलियास, बैजनाथ पांडे, बिहारी पांडेय, मुमताज थे। गड़वार थाने में एसडीएम ने सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि पुलिस हरसंभव कार्य करेगी। उमापति गिरी, कमला यादव, सिद्धनाथ, लालजी पाल रहे। रसड़ा कोतवाली में एसडीएम प्रभु दयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय लिया। अखिलेश मौर्या, राजकपूर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, वकील अहमद अंसारी, बाबु भाई, आदि उपस्थित रहे।