फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलिया में घर से शौच को निकली थी नाबालिग, चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

15 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान चार युवकों ने नाबालिग संग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात 15 वर्षीय नाबालिग के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रविवार रात को ही पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। अभी पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, किशोरी रविवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। चार युवक किशोरी को उठाकर झाड़ियों में लेकर चले गए और दुराचार किया। किशोरी रोती-बिलखती घर पंहुची। उसने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। रविवार रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें