फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी, चोरी की बैटरी व कट्टा के साथ चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के राघोपुर चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह टावर की बैट्री चुराने वाले चार चोरों को पुलिस ने नगदी समेत आठ टावर बैटरी, चार मोबाइल, दो तमंचा, चार जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। विभिन्न धाराओं में चारो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि चोरी की टावर की बैट्री के साथ चार युवक चोरी की योजना बना रहे थे की उन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। नाम पूछने पर चारो युवकों ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के शिवकुमार राजभर पुत्र स्व रामधनी राजभर निवासी अहिरपुरा, दीपक उर्फ दीपू राजभर पुत्र हरिचरन व चन्दन राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी बनियाबांध तथा धुरन्धर यादव पुत्र हृदयानन्द निवासी तिलक राय का हाता थाना सेमरी जनपद बक्सर बिहार निवासी बताया। तलासी के दौरान इनके आठ चोरी की बैटरी बरामद हुई। शिवकुमार राजभर के कब्जे से 23700 रुपये बरामद हुए। वहीं दीपक उर्फ दीपू के कब्जे से दो जिन्दा कारतूस एक मोबाइल एवं 4600 रुपये बरामद हुआ। चन्दन राजभर के पास के एक कट्टा जिसे खोलकर देखा गया तो उसके नाल में एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल व 3400/- रुपये बरामद हुआ। धुरन्धर यादव से एक कट्टा उसके नाल में एक जिंदा कारतूस मिला तथा 2600 रुपये बरामद हुआ। बताया कि उपरोक्त सभ के कब्जे से कुल 34300 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें