फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग से चार कच्चे मकान हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/रेवती। सुरेमनपुर दियराचंल के ग्राम पंचायत मानगढ़ अंतर्गत महाज गांव में अज्ञात कारण से शनिवार को अचानक लगी आग से चार लोगों का रिहायशी आशियाना व उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न, कपड़े, नगदी आभूषण के अलावा मवेशियों का चारा व तीन ट्रैक्टर और उसके संयंत्र जलकर राख हो गए। बार-बार सूचना के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अगल-बगल के ट्यूबवेल को चालू कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में अज्ञात कारण से अचानक भीम यादव के मकान में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग की लपटे बेकाबू हो गई और भृगुनाथ यादव, अर्जुन यादव, गोरख यादव के घर को आगोश में ले लिया। उक्त चारों लोगों का सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस अगलगी की घटना में भीम यादव के तीन ट्रैक्टर, तीन ट्रैक्टर की ट्रालियां व अन्य ट्रैक्टर के उपकरण भी जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और उसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें