फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में प्रधान प्रतिनिधि समेत चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की देर सांय जल निकासी को लेकर दो पक्षों की मारपीट में प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया। मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप ग्राम सभा द्वारा चकरोड बनवाने के लिए जलजमाव को पंप से पानी निकाला जा रहा था। उसी समय गांव के ही रामआशीष पुत्र श्रीनिवास पानी निकलवा रहे प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राजभर से उलझ गया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। देर शाम उसी बात को लेकर दोनो पक्षो में कहा सुनी होने लगी देखते ही देखते लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक ही पक्ष के प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राजभर 36, नरेंद्र कुमार 23 पुत्र जयनाथ, विवेक कुमार 15 पुत्र कमलेश, आशुतोष कुमार 15 पुत्र हर्षनाथ गम्भीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें