फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज उत्पीड़न में पति, ननदोई सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी अंकिता सिंह ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति आशीष सिंह, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंकिता ने दहेज में दस लाख रुपये व आईफोन न लाने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि दिसम्बर 2022 को आशीष सिंह निवासी चच्या थाना नगरा के साथ शादी हुई। परिवारवालों ने नगदी आभूषण सहित अन्य कीमती उपहार दिया। शादी के दूसरे दिन विदा होकर पति के घर लखनऊ चली गई। कुछ दिनों बाद पति आशीष सिंह, सास नीलम सिह, ननद अंजली, ननदोई धनन्जय सिंह कम दहेज की बात को लेकर ताना मारने लगे।
ननदोई व पति ने मायकेवालों से दहेज दस लाख रुपये व आई फोन मांगने के लिए दबाव बनाने लगे। न मांगने पर आए दिन उत्पीड़न करने लगे। परिवार की प्रतिष्ठा बचाने को लेकर सब कुछ सहन करती रही। मार्च 2023 की मांग को लेकर पति, सास, ननद, ननदोई ने मुझे पिटाई कर अधमरा कर दिया। किसी तरह से अपने भाई व अपने बहन वह बहनोई को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्होंने लखनऊ में मेरा इलाज करवाया। अंकिता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर खदेड़ने व स्त्रीधन, शैक्षणिक अंक प्रमाण, प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज छिनने का आरोप लगाया। पंचायत के बाद भी ससुराल वाले रखने को तैयार न होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें