रेवती। भैसहा ग्राम पंचायत स्थित पानी टंकी के समीप मंगलवार को दिन में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो परिवारों की चार झोपड़ियों के साथ घर में रखे दैनिक उपयोग के सामान जल कर नष्ट हो गए।
दीनानाथ यादव के घर दिन में खाना बन रहा था। अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी से उनके झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की खबर मिलते ही गांव के लोग जुट गए। उनके अथक प्रयास के बाद भी दीनानाथ यादव, शंभूनाथ यादव की रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे अनाज,वस्त्र बिछौने आदि जल गए।