फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में चार बकरियां मरी, गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के जयनगर में लगी आग में जलीं झोपड़ियां। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के रूपवार गांव में शनिवार की रात को मड़हे में अचानक आग लगने से उसमें बांधी गई चार बकरियां जलकर मर गईं। वहीं घर में रखे खाने-पीने के सामान व कपड़े भी जलकर राख हो गए। थाना क्षेत्र के रूपवार गांव निवासी दुखंति राजभर मड़हे में सोया था। देर रात में मड़हे से आग की लपटें निकलने लगीं। मड़हे की आग देखकर लोग शोर मचाने लगे। लोगों की शोर सुनकर दुखंति का परिवार निकला। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उसमें बांधी गई बकरियों के साथ सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें