बांसडीह क्षेत्र के जयनगर में लगी आग में जलीं झोपड़ियां।
- फोटो : BALLIA
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के रूपवार गांव में शनिवार की रात को मड़हे में अचानक आग लगने से उसमें बांधी गई चार बकरियां जलकर मर गईं। वहीं घर में रखे खाने-पीने के सामान व कपड़े भी जलकर राख हो गए। थाना क्षेत्र के रूपवार गांव निवासी दुखंति राजभर मड़हे में सोया था। देर रात में मड़हे से आग की लपटें निकलने लगीं। मड़हे की आग देखकर लोग शोर मचाने लगे। लोगों की शोर सुनकर दुखंति का परिवार निकला। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उसमें बांधी गई बकरियों के साथ सामान भी जलकर राख हो गया।