फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया में चार दिवसीय नाट्य समारोह कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया में चार दिवसीय नाट्य समारोह कल से
विज्ञापन

प्रदेश की बेहतरीन नाट्य संस्थाएं करेंगी सहभागिता
शहर में सैकड़ों रंगकर्मियों का होगा जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं जिला प्रशासन की ओर से संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सहयोग से चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन शहर में किया जा रहा है। 25 से 28 फरवरी 2023 तक चलने वाले इस नाट्य समारोह में उन्नाव, बरेली, लखनऊ और शाहजहांपुर की टीमें सहभागिता कर रही हैं।
विज्ञापन

संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने बताया कि 25 से 28 फरवरी को प्रतिदिन शाम छह बजे से गंगा बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में नाटकों की प्रस्तुति होगी। चार दिन में चार नाटकों का मंचन होगा। समारोह के पहले दिन 25 फरवरी को लोक परिवर्तन युवा कल्याण समिति उन्नाव द्वारा दरोगाजी, 26 फरवरी को दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट बरेली द्वारा पार्क, 27 फरवरी को रंगनाद लखनऊ द्वारा सिंहासन खाली है एवं 28 फरवरी 2023 को अभिव्यक्ति नाट्य मंच शाहजहांपुर द्वारा जानेमन की प्रस्तुति दी जाएगी। ये सभी नाट्य प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक होंगी। आशीष त्रिवेदी ने जनपद के कला प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन के साक्षी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें