फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में चार दिवसीय दीक्षोत्सव प्रारंभ

विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में चार दिवसीय दीक्षोत्सव कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने वाग्देवी सरस्वती और जननायक चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर चार दिनी दीक्षोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सबसे बड़ा उत्सव होता है। अत: इस उत्सव में छात्र और प्राध्यापक सभी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हो। विश्वविद्यालय की गरिमा और मान में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आप लोगों के ज्ञान चिंतन और उच्च चरित्र से आगे बढ़ेगा। उपस्थित लोगों का स्वागत शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा और संचालन डॉ अभिषेक मिश्र ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जल संरक्षण और जल संवर्धन में बलिया के लोगों और प्रशासन की भूमिका शीर्षक निबंध लेखन तथा शरद ऋतु शीर्षक काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका संयोजन डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. छबीलाल, डॉ. मनोज कुमार ने किया। डॉ. सरिता पांडेय, डॉ. रजनीश चौबे और डॉ. प्रवीण यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दीक्षोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रूबी, डॉ. संजीव कुमार सहित प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा, विश्वविद्यालय परिषद द्वारा जिले के ग्रामीण अंचल की महिलाओं के कौशल विकास हेतु 15 दिवसीय बेसिक अकाउंटिंग कोर्स का उद्घाटन भी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अकाउंटिंग के बेसिक जानकारियों के साथ-साथ कंप्यूटर का परीक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को समाजकार्य विभाग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और वाणिज्य विभाग मिलकर आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें