हल्दी। पशु व्यापारी भोलू दुबे निवासी दिघार की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों पर अपहरण व छिनैती मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए घटना स्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाल रही है। रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी भोलू दुबे ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शाम को हल्दी गांव में गाय खरीदने जा रहा था। सीताकुंड जाने के लिए हल्दी चट्टी से जैसे ही आगे बढ़ा अचानक आठ दस लोगों ने घेर कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। विरोध किया तो मुझे फाइटर से मारने लगे पैकेट में रखा 35 हजार रुपया छिन लिया। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगााला। इस बाबत थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। संवाद