फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग से चार बीघे गेहूं की फसल जल कर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के वीरचन्द्रहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघे खड़ी गेहूं की फसल के साथ आसपास के 10 बीघा खेतों भूसे के लिए रखा गया गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। आसपास के किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया। थाना क्षेत्र के वीरचन्द्रहा गांव निवासी भरत सिंह के खेत में किसी प्रकार से आग लग गई। हवा इतनी तेज थी की आग की लपटे खेतों में खड़ी फसलों को अपने कब्जे में लेती जा रही थी। खेतों में काम कर रहे किसानों ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तथा आनंद-फानन में आग बुझाने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण पाते पाते भरत सिंह की खेत में चार बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें