सहतवार। थाना पुलिस ने अलग-अलग दो जगहों पर 170 शीशी देशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाइक व एक बोलेरो को सीज कर दिया। हसनपुरा के पास दो युवक बाइक से शराब ले जाते समय पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से बोरी में 125 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम व पता मनोज यादव बिसौली (हसनपुरा), विजय यादव, बिसौली बताया। उधर, जिन्नबाबा स्थान के पास से बोलेरो की सीट के नीचे छिपा कर रखे 45 शीशी देशी शराब के साथ दतहां निवासी सोनू कुमार यादव व छठ्ठू साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बोलेरो को सीज कर दिया।