रेवती। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चोरी की साजिश बना रहे चार चोरों को कोलनाला-भाखर सम्पर्क मार्ग के किनारे स्थित शिव मंदिर की घेराबंदी कर दो चाकू, दो सब्बल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि कोलनाला-भाखर सम्पर्क मार्ग स्थित शिव मंदिर के बाउंड्री वाल के अंदर चार बदमाशा बैठकर कहीं चोरी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई चन्द्रशेखर सिंह, एसआई सूरज सिंह, हरिंद्र पटेल, राजकुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर की घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम व पता राकेश कुमार यादव निवासी दलछपरा थाना रेवती, आकाश, रजनीश उर्फ छोटू निवासी गण भाखर थाना रेवती तथा प्रीतम उर्फ अंगद यादव निवासी वशिष्ठ नगर प्लाट थाना रेवती बताया। पुलिस द्वारा चारों युवक की तालाशी लिये जाने पर दो चाकू तथा दो सब्बल बरामद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि अचलगढ़ गांव में किसी के घर चोरी करने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।