फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह

विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज में आयोजित पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि पर उ
विज्ञापन
बलिया। कुंवर सिंह इंटर काॅलेज के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु देव राय ने उनकी सादगी, ईमानदारी के साथ्प्र माध्यमिक शिक्षक संघ में उनके योगदान का उल्लेख किया। कहा कि उस दौर में शिक्षक, कर्मचारी और उनके नेता की अपेक्षा अधिक समझदार, संवेदनशील तथा एकजुट थे और यही कारण था की सरकारें भी उनसे टकराने में हिचकिचाती थीं। वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेश पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य डॉ विश्व रंजन सिंह ने शिक्षकों को कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने और एकजुट हो जाने की नसीहत दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री राधेश्याम पाण्डेय, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, राममिलन विश्वकर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह रहे। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. शशि प्रेमदेव ने किया। आभार शैलेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें