फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीड़ित परिवार को पूर्व विधायक ने दी एक लाख की सहायता

विज्ञापन
फेफना-रसड़ा मार्ग पर चिलकहर के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद अरशद अहमद के परिज
विज्ञापन
बलिया। फेफना-रसड़ा मार्ग पर चिलकहर के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद अरशद अहमद के परिवार से बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये नकद दिए और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के श्रद्धांजलि सभा से पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ स्कार्पियो से लौट रहे थे। चिलकहर पेट्रोल पंप के पास बाइक से सड़क पार करते समय स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अरशद अहमद की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हादसे के बाद पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति जानी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पीड़ित परिवार के के दोनों बच्चों को 2,500-2,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि बेटियों की शादी हो या परिवार के सामने कोई अन्य जरूरी काम, वह अपनी ओर से हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें