फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट

Sun, 09 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को अपराह्न लगभग 2.10 बजे बाइक से तीन युवक असलहा लेकर अचानक लहासी देवी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां उन्होंने मैनेजर रमेश सिंह, कर्मचारी रमेश गुप्ता और रमाशंकर यादव को असलहा सटाकर आतंकित कर दिया। इसके बाद बदमाश काउंटर में पेट्रोल बिक्री के रखे तीन लाख रुपये छीन कर रसड़ा की ओर भाग निकले। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने तत्काल वारदात की सूचना पंप मालिक पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह तथा रसड़ा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ कृष्ण चंद्र सिंह, रसड़ा कोतवाल पीके मिश्रा के अलावा स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों से इस बाबत पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर लुटेेरों की तलाश भी की, लेेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें