फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री घूराराम के भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। पूर्व मंत्री घूराराम की मौत को लोग भूले भी नहीं थे कि उनके भतीजा की मौत मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री घूराराम के छोटे भाई सुभाष चन्द राम के छोटे पुत्र अजय कुमार गर्ग (30) गांव पहाड़पुर ही थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर वाले उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचे। इलाज के बाद स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सक ने मऊ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें