फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व सपा उम्मीदवार के बड़े भाई ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राजनीति में बड़े उलट-फेर के तहत मंगलवार को सपा उम्मीदवार नारद राय के बड़े भाई वशिष्ठ राय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यही नहीं वशिष्ठ राय ने भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को खोरीपाकड़ स्थित अपने पैतृक आवास पर बुलाकर स्वागत भी किया। इस दौरान घर के बाहर से सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। तो घर के अंदर से भाजपा के समर्थन में नारे लगे। करीब एक घंटे पर हंगामेदार माहौल रहा। अचानक घटे इस घटनाक्रम से जिले का सियासी चरम पर पहुंच गया है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू भी मौजूद रहे। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि नारद राय की वर्तमान भाषा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वो बौखलाहट में दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें