फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या: बाइक से साथियों संग घर लौट रहे थे, रास्ते में हो गया हमला

Thu, 16 Feb 2023 09:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी में गोली लगी थी। ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी में गोली लगी थी। ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पूर्व प्रधान को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


 पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  गडवार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) वर्ष अपने गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में थाने पर गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 शांतिभंग में चालान कर दिया था। एक पक्ष की जमानत कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रसड़ा तहसील चले गए।

वहां से एक बाइक पर दो लोगों के साथ घर लौट रहे थे।  सवरा-लोहटा मार्ग पर पुलिया के समीप घात लगाकर खड़े बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश वर्मा को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। कनपटी में गोली लगने से पूर्व प्रधान वहीं पर अचेत हो गए। गोलीबारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पूर्व प्रधान को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभरी देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि असनवार गांव के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने का मामला आया है। मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में टीमें लगी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें