भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास की खोदाई में शिवलिंग निकलने की बात कहने के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा शिव, संत, सनातन का अपमान करना है। अखिलेश यादव एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए सनातन और सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं जो निंदनीय है। भारतीय मूल दर्शन सनातन धर्म को दर्शाते हैं। कहा कि धर्म के मार्गदर्शन में ही भारतीय चिंतन व्यवस्था पनपी और कालांतर में विश्व की चिंतन व्यवस्थाओं और मान्यताओं को प्रभावित करती रही।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप